किशनगंज-जलालगढ़ रेल परियोजना: टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की अनुमति
पूर्णिया, सितम्बर 3 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। किशनगंज-जलालगढ़ नई रेल लाइन परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना के रूप में आगे बढ़ाने तथा कार्य प्रारंभ करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की अनुमति मिल गई है। 51.632 किलोमीटर लंबी इस रेल परियोजना का लाभ पूर्णिया (बिहार) और पश्चिम बंगाल को मिलेगा। सीमांचल में रेल कनेक्टिविटी मजबूत करने की दिशा में पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के लगातार पत्राचार, लोकसभा में उठाए गए सवालों और रेल मंत्रालय व रेलवे बोर्ड के स्तर पर किए गए सक्रिय हस्तक्षेप के बाद यह पहल हुई है। यह परियोजना लंबे समय से सीमांचल की प्रमुख मांग रही है। वर्ष 2008-09 से प्रस्तावित किशनगंज-जलालगढ़ रेल लाइन के लिए लगभग 17 वर्षों से क्षेत्रवासी इंतजार कर रहे थे। बजटीय प्रावधान होने के बावजूद परियोजना की गति अपेक्षित नहीं हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.