किशनगंज जनता दरबार में एसडीपीओ ने सुनी 12 फरियादियों की समस्याएं
भागलपुर, जून 1 -- किशनगंज से राजीव सिन्हा की रिपोर्ट ठाकुरगंज अनुमंडल के नवपदस्थापित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) मनोज कुमार सिंह ने सोमवार को अपने कार्यालय में जनता दरबार आयोजित कर आम लोगों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में कुल 12 फरियादी अपनी-अपनी शिकायतों एवं समस्याओं को लेकर पहुंचे।एसडीपीओ ने सभी फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए चार मामलों में तत्काल आवश्यक कानूनी कार्रवाई का निर्देश दिया तथा उनका निष्पादन कराया। वहीं शेष आठ मामलों को संबंधित थाना क्षेत्रों से जुड़ा पाए जाने पर संबंधित थानाध्यक्षों को अग्रेषित करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की अनुशंसा की गई। इस दौरान एसडीपीओ मनोज कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना उनकी प्राथमिकता है। लोगों की शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान सुनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.