किशनगंज, मई 4 -- टेढ़गाछ, एक संवाददाता। किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र के बलुआ जागीर गांव निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता असफाक आलम राय ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने 19 वर्षीय पुत्र गुलाम असरफ के अपहरण व हत्या की आशंका जताई है। टेढ़ागाछ थाना पुलिस ने आवेदन के आधार पर जीरो एफआईआर दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई के लिए यूपी के संबंधित थाना को भेज दिया है। आवेदन के अनुसार, गुलाम असरफ 17 फरवरी 2026 को गांव के अन्य युवकों के साथ मजदूरी करने के लिए गाजियाबाद गया था, जहां वह हर्रा मसूरी क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में काम कर रहा था। यह भी पढ़ें- पीयूष हत्याकांड के खुलासे की मांग को लेकर थाने पहुंचे ग्रामीण परिजनों का कहना है कि 29 अप्रैल की शाम से उसका मोबाइल फोन बंद आने लगा, जिससे परिवार चिंति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.