किशनगंज के मौलाना की हत्या में पत्नी की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज
बरेली, मई 5 -- कैंट थाना क्षेत्र में 27 अप्रैल की शाम रेल ट्रैक पर बिहार के किशनगंज निवासी मौलाना तौसीफ रजा का शव मिलने के मामले में नया मोड़ आया है। सोमवार को मौलाना की पत्नी तबस्सुम खातून ने जीआरपी जंक्शन थाने में हत्या की तहरीर दी। जीआरपी ने अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरपीएफ ने भी जंक्शन के कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं। बिहार के किशनगंज जिले के थाना ठाकुरगंज पाठामाड़ी के भवानीगंज बाखोटोली निवासी तबस्सुम खातून सोमवार को जीआरपी जंक्शन थाने में दी तहरीर में कहा कि उनके पति मौलाना तौसीफ रजा की मौत हादसा नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या है। उन्होंने बताया कि पति बरेली जंक्शन से किशनगंज जाने के लिए योगनगरी स्पेशल में सवार हुए थे। ट्रेन के डिब्बे में कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की थी। इसके ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.