पटना, अप्रैल 29 -- किशनगंज नगर के पूर्व थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन बुधवार को आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) कार्यालय में हाजिर हुए। यहां पर उनसे करीब सात घंटे तक पूछताछ हुई। उन पर दर्ज आय से अधिक संपत्ति के मामले में केस के अनुसंधान पदाधिकारी एवं अन्य वरीय अधिकारियों ने उनका पक्ष जाना। इस दौरान उनके कार्यकाल में भ्रष्टाचार से जमा की गयी विभिन्न संपत्तियों और माफिया तत्वों से साठगांठ को लेकर दर्जनों सवाल पूछे गये। किशनगंज के तत्कालीन डीएसपी गौतम कुमार के साथ उनके संबंधों को लेकर भी सवाल हुए। 17 साल के कार्यकाल में 50 करोड़ से अधिक की संपत्ति बनाई2009 में दारोगा बन कर बिहार पुलिस में आये पूर्व थानाध्यक्ष पर अपने 17 साल के कार्यकाल में 50 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति बनाने का आरोप है। ईओयू की प्रारंभिक जांच व छापेमारी में उनकी कई संपत्तियों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.