किशनगंज, मार्च 8 -- किशनगंज। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि शिक्षा विभाग में करोड़ों रुपये की वित्तीय अनियमितता मामले में किशनगंज शिक्षा विभाग के तत्कालीन डीपीओ पर गाज गिरी है। किशनगंज जिले के तत्कालीन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) राजेश कुमार सिन्हा पर करीब 40 करोड़ रुपये से अधिक की सरकारी राशि के दुरुपयोग का आरोप जांच में प्रमाणित हुआ है। विभागीय जांच के बाद राज्य सरकार ने उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए रिटायरमेंट के बाद उनकी पेंशन में आजीवन 25 प्रतिशत की कटौती का आदेश जारी किया है। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने आधिकारिक संकल्प भी जारी कर दिया है।तत्कालीन डीएम ने शिक्षा विभाग को भेजी थी रिपोर्टजानकारी के अनुसार, किशनगंज के तत्कालीन जिलाधिकारी ने 21 जून 2024 को शिक्षा विभाग को एक विस्तृत रिपोर्ट भेजी थी। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया था कि तत्कालीन डी...