किशनगंज, अप्रैल 23 -- किशनगंज, संवाददाता। किशनगंज जिले में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ी प्रगति हुई है। वल्दिया हाट स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र को राज्य स्तर पर 79 अंक के साथ राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के तहत प्रमाणन मिल चुका है और अब यह राष्ट्रीय स्तर के निरीक्षण के लिए चयनित हुआ है। इसी क्रम में धनतोला स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र भी पहली बार राष्ट्रीय मूल्यांकन प्रक्रिया में शामिल हो रहा है। 29 अप्रैल को धंतोला और 30 अप्रैल को वल्दिया हाट केंद्र का निरीक्षण राष्ट्रीय टीम द्वारा किया जाएगा। सिविल सर्जन डॉ. राज कुमार चौधरी ने इसे जिले के लिए गर्व की बात बताते हुए कहा कि यह उपलब्धि स्वास्थ्यकर्मियों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। यह भी पढ़ें- वल्दिया हाट के बाद अब धंतोला स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र भी तैयार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.