किशनगंज, अप्रैल 26 -- किशनगंज, संवाददाता। स्थानीय दिलावरगंज निवासी पंकज कुमार बोसाक एवं रुपमनी कुमारी के पुत्र तथा सैनिक स्कूल सरस्वती विद्या मंदिर के कक्षा 8 के छात्र ऋषव आनंद ने शतरंज के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए अंतर्राष्ट्रीय फिडे रेटेड खिलाड़ी बनने का गौरव प्राप्त किया है। अंतर्राष्ट्रीय शतरंज की सर्वोच्च संस्था एफआईडीई द्वारा उन्हें 1407 की रेटिंग प्रदान की गई है। यह सफलता उन्होंने ओडिशा में आयोजित 16वें इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर्स चेस फेस्टिवल 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर प्राप्त की। इस प्रतियोगिता में उन्होंने 10वां स्थान हासिल किया तथा 4000 रुपये की पुरस्कार राशि भी जीती। जिला शतरंज संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं वरीय संयुक्त सचिव सह खिलाड़ी के निजी कोच तथा चेस क्रॉप्स के प्रमुख कमल कर्मकार ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.