किशनगंज की बेटी का चौथा गुनाहगार गिरफ्तार, पिटाई-छेड़खानी का वीडियो वायरल हुआ था
किशनगंज, सितम्बर 27 -- किशनगंज में युवती के साथ सरेआम बदसलूकी मामले में पुलिस को एक और सफलता मिली है। जिले के दिघलबैंक थाना क्षेत्र के तुलसिया हॉल्ट रेलवे स्टेशन के पास युवती से मारपीट और छेड़छाड़ से संबंधित पुराने वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने चौथे आरोपित को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर गठित एसआईटी ने मानवीय एवं तकनीकी सूचना के आधार पर गुजरात में रह रहे आरोपित को ट्रैक कर दिघलबैंक थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है। किशनगंज पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि 24 और 25 सितंबर की देर रात सोशल मीडिया पर पुराना वीडियो वायरल होने के साथ ही पुलिस ऐक्शन में आ गई। एसपी के निर्देश पर तुरंत विशेष जांच दल का गठन किया गया था। तकनीकी जांच और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.