नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- Bihar News: बिहार सरकार ने अकूत बेनामी संपत्तियां अर्जित करने वाले किशनगंज के पूर्व एसडीपीओ गौतम कुमार को निलंबित कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही भी जल्द शुरू होगी। हालांकि, गृह विभाग ने उनके निलंबन से संबंधित अधिसूचना फिलहाल सार्वजनिक नहीं की है। सोमवार को ईओयू की नोटिस पर एसडीपीओ पटना स्थित आर्थिक अपराध इकाई के कार्यालय में उपस्थित हुए, जहां पर उनसे करीब पांच घंटे तक पूछताछ की गयी। इससे पहले ईओयू की छापेमारी के बाद एक अप्रैल को बिहार पुलिस मुख्यालय ने कार्रवाई करते हुए गौतम कुमार को किशनगंज एसडीपीओ के पद से हटाते हुए उनको मुख्यालय क्लोज कर दिया था। गौरतलब है कि आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने 31 मार्च 2026 को एसडीपीओ के विरुद्ध आय से 60 फीसदी अधिक संपत्ति अर्जित किए जाने का मामला दर्ज करत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.