भागलपुर, मार्च 20 -- पोठिया। पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, अर्राबाड़ी, किशनगंज द्वारा 20 मार्च को 96 वीं किसान संवाद एवं पशुचिकित्सा शिविर का आयोजन गनियाबाडी, भोटाथाना, पोठिया प्रखंड में किया गयाI कार्यक्रम के आयोजक डॉ. प्रसन्न पाल, सहायक प्राध्यापक ने मौके पर जानकारी देते हुए बताया कि किसान संवाद का आयोजन महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ. चंद्रहास के दिशा-निर्देशन में किया गयाI इसका उद्देश्य पशुपालकों के द्वार पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना एवं पशुपालन से संबंधित समस्या से अवगत होकर उसके निराकरण का प्रयास करना हैI सह-आयोजक डॉ. शगुफ्ता परवीन ने बताया कि पशुचिकित्सा शिविर में 78 पशुपालकों के 291 छोटे-बड़े जानवरों में विभिन्न प्रकार की समस्याओं जिसमें मुख्य रूप से पशुओं में कृमि संक्रमण की समस्या, पशुओं में गर्भ की जांच एवं अन्य प्रकार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.