भागलपुर, जनवरी 31 -- बिशनपुर। निज संवाददाता कोचाधामन पुलिस ने थानाध्यक्ष रंजय कुमार सिंह के नेतृत्व में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान को आज एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने शनिवार सुबह डेरामारी पंचायत भवन के समीप सघन छापेमारी कर विदेशी शराब की एक बड़ी खेप बरामद की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की एक खेप सड़क मार्ग से ले जाई जा रही है। इसी आधार पर डेरामारी पंचायत भवन के सामने वाली पक्की सड़क पर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर तस्करों ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक अभियुक्त को धर दबोचा। मौके से 02 मोटरसाइकिल जब्त की गई हैं, जिन पर लदी कुल 35.25 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई है।पुलिस की गिरफ्त में आए युवक की पहचान 22 वर्षीय दीपक कुमार, पिता- संजय मंडल, निवासी- ग्राम हर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.