भागलपुर, फरवरी 7 -- पौआखाली। एक संवाददाता सुखानी थाना क्षेत्र से लापता नाबालिग लड़की के मामले में पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर बड़ी सफलता हासिल की है। थाना अध्यक्ष मनु कुमारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले से नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया, जबकि आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक ने शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। परिजनों द्वारा थाना में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। थाना अध्यक्ष के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल लोकेशन और गुप्त सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया। सीमावर्ती इलाकों में भी सघन जांच की गई।पुलिस की सतर्कता का नतीजा रहा कि 24 घंटे के भीतर दार्जिलिंग से...