भागलपुर, जून 29 -- किशनगंज से शैलेश ओझा की रिपोर्ट किशनगंज पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डेढ़ किलोग्राम मादक पदार्थ हेरोइन जैसी प्रतिबंधित सामग्री के साथ तीन अंतरराज्यीय मादक पदार्थ गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई रविवार की शाम को रामपुर चेक पोस्ट के पास की गई।बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 3 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन और 9,950 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बहादुरगंज थाना क्षेत्र के लोहागारा इस्तमा टोला निवासी 22 वर्षीय फिरोज अंसारी, 28 वर्षीय अमजद अंसारी उर्फ इस्मता उर्फ गामा तथा 23 वर्षीय रहीस अंसारी उर्फ सागर साह के रूप में हुई है।एसडीपीओ वन खुसरू सिराज ने सोमवार को अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान...