भागलपुर, जुलाई 23 -- किशनगंज : 'पाइनएप्पल सिटी ऑफ बिहार' बनने की दिशा में बढ़ा ठाकुरगं ठाकुरगंज से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट ठाकुरगंज, निज संवाददाता।

ठाकुरगंज का विकास अनानास उत्पादन के लिए पूरे बिहार में अपनी अलग पहचान रखने वाला ठाकुरगंज अब 'पाइनएप्पल हब' के रूप में विकसित होने की दिशा में आगे बढ़ता नजर आ रहा है। बिहार विधानसभा में विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल द्वारा उठाए गए तारांकित प्रश्न के जवाब में राज्य सरकार ने स्वीकार किया है कि ठाकुरगंज प्रखंड राज्य के प्रमुख अनानास उत्पादक क्षेत्रों में शामिल है तथा किसानों के हित में प्रसंस्करण, कोल्ड स्टोरेज और ब्रांडिंग को बढ़ावा देने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं।

किसानों की समस्याएं विधानसभा में विधायक ने स्थानीय स्तर पर अनानास मंडी, कोल्ड स्टोरेज, फूड प्रोसेसिंग यूनिट और पैकेजिंग सें...