भागलपुर, मार्च 5 -- दिघलबैंक, एक संवाददाता। सीमावर्ती इलाकों में जंगली हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार तीन रातों से अलग-अलग गांवों में तबाही मचाने के बाद बुधवार को हाथियों के झुंड ने करूवामनी पंचायत के बारोभांग गांव के समीप मक्का खेतों में दिन के समय ही डेरा जमा लिया है और गुरूवार समाचार लिखे जाने तक हाथियों का झुंड बारहभांग के आसपास हीं डेरा डाले हुए है । इस सीजन में यह पहली बार है जब हाथियों ने रात के बजाय दिन में खेतों में ठहराव किया है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।ग्रामीणों के अनुसार सोमवार की रात धनतोला पंचायत के पांचगाछी और मोहामारी तेजनारायण टोला के पास मक्का की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया गया। मंगलवार की देर रात खोंसीटोला गांव में घुसे हाथियों ने मक्के की फसल रौंद डाली और एक गरीब परिवार के कच्चे घर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.