किशनगंज : स्वास्थ्य सेवाओं में अब नहीं चलेगी लापरवाही: हर दिन होगी समीक्षा, हर लक्ष्य की होगी जवाबदेही
भागलपुर, जुलाई 4 -- किशनगंज से अवधेश झा की रिपोर्ट जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक उत्तरदायी, पारदर्शी और परिणाम आधारित बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने सख्त कार्ययोजना लागू करने की शुरुआत कर दी है। अब केवल योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट पर्याप्त नहीं होगी, बल्कि यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रत्येक योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समय पर पहुंचे। इसी उद्देश्य से शनिवार को समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में जिला पदाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की व्यापक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में टीबी उन्मूलन, सुरक्षित मातृत्व, नियमित टीकाकरण, एचपीवी वैक्सीनेशन, गैर-संचारी रोग नियंत्रण, आयुष्मान भारत योजना, परिवार नियोजन, बायो मेडिकल वेस्ट प्रबंधन तथा सरकारी अस्पतालों की कार्यप्रणाली की बिंदुवार समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.