किशनगंज : सुरक्षित शनिवार पर बच्चों को सिखाए गए पानी में डूबने से बचाव के उपाय
भागलपुर, जुलाई 11 -- दिघलबैंक (किशनगज) से विक्रम मिश्रा की रिपोर्ट प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में शनिवार को मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत सुरक्षित शनिवार का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को पानी में डूबने से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। चेतना सत्र में शिक्षकों ने बताया कि ऐसी स्थिति में घबराने के बजाय धैर्य, सतर्कता और सही निर्णय लेना सबसे महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय उत्तर कुढ़ैली के प्रधान शिक्षक विक्रम मिश्रा ने बच्चों को जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने, तेज बहाव वाले पानी में प्रवेश नहीं करने तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत अभिभावकों, शिक्षकों या प्रशासन को सूचना देने की सलाह दी।उन्होंने पानी में डूबने की घटनाओं से बचने के लिए आवश्यक सावधानियों की भी विस्तार से जानकारी दी।इस दौरान विद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.