भागलपुर, मार्च 25 -- ठाकुरगंज, निज संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सशस्त्र सीमा बल को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। 41वीं वाहिनी, रानीडांगा के जवानों ने पश्चिम बंगाल के नक्सलबाड़ी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 105 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मंगलवार की संध्या गुप्त सूचना के आधार पर की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कमांडेंट योगेश सिंह के निर्देशन में मदनजोत कंपनी को जॉय सिंह जोत गांव में नशीले पदार्थों की तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही जवानों की एक विशेष नाका पार्टी गठित कर इलाके में घेराबंदी की गई। शाम करीब 7:30 बजे नाका के दौरान जवानों ने एक स्कूटर पर आए एक पुरुष और महिला को संदिग्ध गतिविधि करते देखा। दोनों ने एक पॉलिथीन बैग दो अन्य व्यक्तियों को सौंपा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.