किशनगंज : सिलीगुड़ी से बेगूसराय जा रही एक यात्री में लगी आग
भागलपुर, जून 1 -- शैलेश ओझा की रिपोर्ट किशनगंज बस स्टैंड के पास एनएच 27 पर रविवार की देर रात्रि बंगाल के सिलीगुड़ी से बेगूसराय की ओर जा रही एक यात्री बस में अचानक आग लग गई।बस यात्रियों से भरी हुई थी।हालांकि समय रहते ही बस के कर्मियों व लोगों की मदद से आग पर तुरंत ही काबू पा लिया गया।बताया जाता है की बस के इंजन के चेंबर के हिस्से से अचानक धुआं निकलने लगा था। धुआं उठते देख चालक और कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए बस को रोका और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।जानकारी के अनुसार यात्री बस सिलीगुड़ी से यात्रियों को लेकर किशनगंज की ओर आ रही थी। बस में करीब 35 यात्री सवार थे। किशनगंज पहुंचते ही बस से अचानक धुआं निकलने लगा।बस के चालक की नजर पड़ते ही बस को तुरंत रोका गया और बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।कई यात्री जल्दबाजी मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.