किशनगंज : समय पर जांच और उपचार से सुरक्षित मातृत्व की मजबूत हो रही नींव
भागलपुर, सितम्बर 9 -- किशनगंज से अवधेश झा की रिपोर्ट किशनगंज। गर्भावस्था के दौरान मां और गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी बेहद जरूरी है। कई बार गर्भावस्था के दौरान होने वाली जटिलताओं के लक्षण शुरुआती दौर में स्पष्ट नहीं होते, लेकिन समय पर जांच से उन्हें पहचानकर गंभीर स्थिति बनने से पहले उपचार शुरू किया जा सकता है। इसी उद्देश्य से प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) गर्भवती महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुरक्षा कवच के रूप में कार्य कर रहा है। अभियान के तहत प्रत्येक माह निर्धारित दिवस पर गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व जांच, उच्च जोखिम वाली महिलाओं की पहचान, आवश्यक उपचार और चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया जाता है। बुधवार को राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार के निर्देश एवं जिला पदाधिकारी नवीन कुमार के मार्गदर्शन में जि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.