भागलपुर, मई 15 -- किशनगंज से राकेश की रिपोर्ट बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के तहत संचालित 'सबका सम्मान-जीवन आसान' कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी विशाल राज ने शुक्रवार को आमजनों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम लोगों को सरकारी कार्यालयों में सम्मानजनक वातावरण और त्वरित सेवा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को सभी पदाधिकारी अनिवार्य रूप से अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहेंगे, ताकि लोगों की शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में आमजनों को कार्यालयों से निराश होकर वापस नहीं लौटना चाहिए।

आगंतुकों की सुविधाएं डीएम...