किशनगंज : श्रद्धालुओं का पहला जत्था सुल्तानगंज के लिए रवाना, गूंजे बाबा के जयकारे
भागलपुर, अगस्त 1 -- टेढ़ागाछ (किशनगंज) से शिवम पाठक की रिपोर्ट टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के फुलबरिया बाजार से सावन की पहली सोमवारी को लेकर बाबाधाम जाने वाले कांवरियों का पहला जत्था शनिवार को रवाना हुआ। इस मौके पर पूरा बाजार क्षेत्र बाबा भोलेनाथ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।कांवर यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया। सभी कांवरिए पारंपरिक भगवा वस्त्र धारण कर और माथे पर तिलक लगाकर यात्रा पर निकले। इस पहले जत्थे में मुख्य रूप से गौरव जैन, अविनाश कुमार साह, भारत जैन, रंजीत कुमार साह और बिक्की शामिल हैं।सभी श्रद्धालु पूरे भक्तिभाव के साथ सुल्तानगंज के लिए रवाना हुए। कांवरियों ने बताया कि वे सुल्तानगंज पहुंचकर उत्तरवाहिनी गंगा से पवित्र जल उठाएंगे। यह भी पढ़ें- बाबा धाम के लिए कांवरियों का जत्था रवाना इसके बाद पैदल कठिन कांवड़ यात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.