भागलपुर, अगस्त 14 -- किशनगंज से शैलेश ओझा की रिपोर्ट किशनगंज। संवाददाता । किशनगंज पुलिस ने शटर कटवा अंतरजिला चोरी गिरोह का उद्भेदन किया है। पुलिस की टीम ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है।यह जानकारी एसडीपीओ टू मनोज कुमार सिंह ने शुक्रवार को किशनगंज सदर थाना में प्रेसवार्ता के दौरान दी। पुलिस ने तीनों आरोपी मोतिहारी जिले के जितना थाना क्षेत्र निवासी भोला सहनी, नीरज कुमार व मोतिहारी जिले के सुखालिया दरपा थाना क्षेत्र निवासी सन्नी कुमार को मोतिहारी जिले से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की घटना में इस्तेमाल किया जाने वाला एक चादर ,6800 रुपए और तीन मोबाइल बरामद किया है। गिरोह में आठ सदस्य शामिल है। गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों में छापेमारी कर रही है।

चोरी की घटना का विवरण 8 अगस्त को कि...