भागलपुर, मार्च 23 -- बिशनपुर।निज संवाददाता इंटर परीक्षा 2026 का परिणाम सोमवार को प्रकाशित हो गया है। क्षेत्र के बच्चों ने इंटर की परीक्षा में इस वर्ष काफी बेहतर अंक प्राप्त किए है। इसी कड़ी में बहादुरगंज प्रखंड के बनगामा पंचायत के बनगामा निवासी मो अलीमुद्दीन के पुत्र मो राशेख ने इंटर परीक्षा में विज्ञान संकाय में 428 अंक प्राप्त करते हुए कुल 85.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए क्षेत्र का नाम रौशन किया है। मो राशेख दिघलबैंक प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय दोगिरजा के छात्र है। उनकी इस असफलता पर परिवार के सदस्यों ने खुशी जाहिर की है।सामाजिक कार्यकर्ता मो मुख्तार आलम ने इस बाबत बताया कि मो राशेख शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी था,मौजूदा समय में वह नीट की तैयारी कर रहा है, मो राशेख का सपना भविष्य में डॉक्टर बनना है। राशेख की इस सफलता पर परिवार में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.