भागलपुर, सितम्बर 27 -- किशनगंज से शैलेश ओझा की रिपोर्ट विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष मनोज गट्टाणी ने भोटाथान पंचायत के भेलागुड़ी गांव निवासी 22 वर्षीय युवती की बरामदगी के मामले में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। विहिप जिलाध्यक्ष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि युवती की बरामदगी होने के बावजूद पूरे प्रकरण में पुलिस की कार्य प्रणाली की जांच आवश्यक है।विहिप जिलाध्यक्ष ने कहा कि पीड़ित परिवार द्वारा 17 सितंबर को ही थाने में आवेदन देकर अपनी बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई गई थी, लेकिन उनके अनुसार मामले में समय रहते अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई। उनका आरोप है कि पुलिस द्वारा मामले में कथित तौर पर टालमटोल का रवैया अपनाए जाने के कारण संबंधित लोगों को पर्याप्त समय मिल गया और बाद में युवती के साथ कोर्ट मैरिज किए जाने की बात सामने आई।उन्होंने ...