भागलपुर, मई 4 -- किशनगंज से राकेश कुमार की रिपोर्ट सदर थाना क्षेत्र के रूईधासा वार्ड संख्या 23 में घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है।गृहस्वामी अर्जुन कुमार राय ने रविवार को चोरी की घटना की प्राथमिकी सदर थाना में दर्ज करवाई है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार गृहस्वामी 28 अप्रैल को पूरे परिवार के साथ एक शादी समारोह में गांव गए थे जिसका फायदा बदमाशों ने उठाया और घर का ताला तोड़कर नकदी समेत अन्य कीमती सामान उड़ा लिया। 2 मई को पड़ोसी ने घर का ताला टूटा देख कर उन्हें फोन किया जिसके बाद पीड़ित आनन फानन में अपने घर पहुंचे तो देखा की घर के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था । सोने चांदी के जेवर के साथ साथ 10 से15 हजार रूपये नकद की चोरी हुई है। प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद पुलिस फिलहाल मामले की पड़ताल में जुटी हुई ह...