भागलपुर, मार्च 26 -- ठाकुरगंज। रामनवमी के अवसर पर गुरुवार को नगर पंचायत के भात ढाला चौक पर स्थित राम जानकी मंदिर से नगर के युवाओं द्वारा एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई ।जो नगर के मुख्य मार्ग होते हुए नेहरू रोड होते हुए पुनः राम जानकी मंदिर पर पहुंचा ।शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में युवा और महिलाओं ने अपने सर पर केसरिया पगड़ी बांधकर जय श्रीराम जय श्रीराम के गगनभेदी उद्घोष के साथ पूरे नगर को भक्ति मय बना दिया । शोभायात्रा में श्रीराम के साथ मा जानकी , भाई लखन एव बजरंगवली की भेष में घोड़े के रथ पर निकाले गए। शोभा यात्रा में आदिवासी नृत्य राजस्थानी झांकियां बंगाल की झांकियां शोभा यात्रा का मुख्य आकर्षण का केंद्र बन गए थे ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.