भागलपुर, मार्च 30 -- पोठिया। निज संवाददाता जिला परिषद सदस्य निरंजन राय ने सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री, कृषि सचिव व जिला पदाधिकारी को पत्र लिखकर आंधी-ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। पोठिया प्रखंड अंतर्गत जिला परिषद क्षेत्र संख्या-14 के सदस्य निरंजन राय ने मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र के हवाले से कहा है कि पोठिया प्रखंड के फाला, मिर्जापुर, डुबानोची, कुसियारी, गोरुखपुर, बुढ़नई एवं कस्बा कलियागंज सहित अन्य क्षेत्रों में बीते 15-16 मार्च, 20 मार्च व 27 मार्च की रात्रि आई भीषण आंधी, बारिश व ओलावृष्टि के कारण मक्का एवं अन्य फसलों को व्यापक क्षति पहुंची है। उन्होंने कहा है कि इस प्राकृतिक आपदा के कारण सीमांचल क्षेत्र के गरीब कृषकों की फसलें पूर्णत: नष्ट हो गई है, जिससे किसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.