किशनगंज : मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर तुलसिया में प्रशासनिक तैयारी तेज
भागलपुर, मई 28 -- दिघलबैंक से विक्रम मिश्रा कि रिपोर्ट दिघलबैंक, एक संवाददाता। 2 जून को तुलसिया में आयोजित होने वाले सहयोग शिविर में बिहार सरकार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में गुरुवार को किशनगंज के जिला पदाधिकारी विशाल राज, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार तथा अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार ने पीएम श्री 2 उच्च विद्यालय तुलसिया के मैदान का गहन निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का जायजा लिया तथा मौके पर उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी दिघलबैंक बप्पी ऋषि को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था, मंच निर्माण, आगंतुकों की सुविधा तथा अन्य व्यवस्थाओं को लेकर आवश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.