भागलपुर, जनवरी 12 -- किशनगंज. वरीय संवाददाता। सोमवार को जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित किशनगंज जिला भ्रमण को लेकर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ-साथ विकासात्मक योजनाओं के प्रस्तावित उद्घाटन एवं शिलान्यास की समीक्षा हेतु सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए ग्रिड सब-स्टेशन को शीघ्र तैयार कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही कृषि विभाग द्वारा बीज निगम के प्रांगण में जनसंवाद आयोजित किए जाने की संभावना पर चर्चा की गई, जहां मुख्यमंत्री द्वारा भ्रमण किया जा सकता है। बीज निगम परिसर में ही हेलीपैड निर्माण हेतु उपयुक्त स्थल चिन्हित करने एवं स्थल निरीक्षण करने का भी निर्देश दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.