भागलपुर, मार्च 30 -- किशनगंज। वरीय संवाददाता सोमवार को सकल जैन समाज ने भगवान महावीर की जयंती पूरे श्रद्धा, उत्साह और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाई। इस पावन अवसर पर सोमवार को किशनगंज शहर के जैन मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसने पूरे नगर को धर्म, शांति और सद्भाव के रंग में रंग दिया। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे इस शोभायात्रा में शामिल हुए और भगवान महावीर के अहिंसा, करुणा और सह-अस्तित्व के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया। शोभायात्रा किशनगंज शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए तेरापंथ भवन पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने एक स्वर में 'अहिंसा परमो धर्म' और 'जियो और जीने दो' के उद्घोष के साथ विश्व शांति की कामना की। जुलूस के दौरान वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा, मानो हर हृदय में शांति और प्रेम का दीप जल उठा हो।ते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.