किशनगंज : महाकाल मंदिर में मनाई गई पुण्यतिथि
भागलपुर, मई 4 -- किशनगंज से राकेश कुमार की रिपोर्ट रुइधासा स्थित महाकाल मंदिर में रविवार को योगीराज अलख नारायण सिन्हा की 54वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर योगीराज के तयल चित्र पर माल्यार्पण किया गया। पुण्यतिथि पर मंदिर परिसर में धर्म संस्कृति पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय आने वालों को पुरस्कृत किया गया।इस अवसर पर सत्यम चारुस्त, वंदना सरकार, दिया चारुस्त, शंकर केशरी,रिया केशरी, रोहित झा,निशा झा, पीहू झा आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.