भागलपुर, मार्च 12 -- दिघलबैंक, एक संवाददाता। दिघलबैंक प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों में जंगली हाथियों का उत्पात लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार रात से दिघलबैकं प्रखंड के धनतोला पंचायत के डोरिया, मुलाबाड़ी और बिहारटोला गांव के बीच लगभग नौ हाथियों का झुंड खेतों में डेरा डाले हुए है। गुरुवार को दूसरे दिन भी हाथियों ने मक्के की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया। वहीं देर शाम हाथियों ने दिघलबैंक फीडर के डोरिया-बिहारटोला मार्ग पर 11 हजार वोल्ट की दो बिजली के पोल को गिरा दिया, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई।पोल गिरने के दौरान बिजली के तार टूटने से तेज चिंगारी और आग की लपटें उठीं, जिसके बाद फीडर की लाइन ब्रेक हो गई। इसके कारण बिहारटोला, हाथीडुब्बा और धनतोला दुर्गा मंदिर गांव में रातभर बिजली आपूर्ति बाधित रही और ग्रामीणों ने दहशत के माहौल में रात गुजारी। ...