भागलपुर, सितम्बर 10 -- टेढ़ागाछ से शिवम पाठक की रिपोर्ट। टेढ़ागाछ एक संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और सीमा पार होने वाली विभिन्न गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने को लेकर गुरुवार को सीमा चौकी फतेहपुर में एसएसबी एवं एपीएफ नेपाल के बीच समवाय स्तर की समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में 12वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल किशनगंज के ई-समवाय प्रभारी सहायक कमांडेंट बलदेव सिंह, सीमा चौकी फतेहपुर प्रभारी राम कृष्ण विश्वास सहित एसएसबी के जवान तथा नेपाल एपीएफ के डीएसपी किशोर कुमार श्रेष्ठ, एपीएफ फतेहपुर कमांडर उपनिरीक्षक दुर्गा राई सहित जवान मौजूद रहे। बैठक में सीमा क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों की सुरक्षा, सीमा स्तंभों की सुरक्षा तथा सीमा क्षेत्र की निगरानी को प्राथमिकता देने पर चर्चा हुई। दोनों देशों के सुरक्षा बलों ने मा...