किशनगंज : बंद घर से उठी दुर्गंध, सड़ी-गली अवस्था में मिला व्यक्ति का शव
भागलपुर, जून 13 -- ठाकुरगंज (किशनगंज) से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट नगर पंचायत ठाकुरगंज के वार्ड संख्या-1 में शनिवार को एक बंद मकान से तेज दुर्गंध आने पर इलाके में सनसनी फैल गई। दुर्गंध महसूस होने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना जनप्रतिनिधियों को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घर के अंदर से एक व्यक्ति का सड़ी-गली अवस्था में शव बरामद किया।
मामले की जानकारी जानकारी के अनुसार, वार्ड संख्या-1 से सटे वार्ड संख्या-6 के पार्षद ने मामले की सूचना मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल को दी। सूचना मिलते ही मुख्य पार्षद घटनास्थल पर पहुंचे। इस बीच बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी वहां एकत्र हो गए।
शव की पहचान मामले की गंभीरता को देखते हुए ठाकुरगंज थानाध्यक्ष अंजय अमन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बंद घर का दरवाजा खोलकर जब पुलिस अंदर दाखिल हुई तो वह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.