भागलपुर, जून 11 -- टेढ़ागाछ से शिवम पाठक की रिपोर्ट टेढ़ागाछ, एक संवाददाता। टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के सबसे बड़े व्यावसायिक केंद्र फुलबरिया बाजार में बुधवार को राजस्व प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की दिशा में बड़ी कार्रवाई शुरू की गई। राजस्व अमीन आशीष कुमार ने स्थानीय ग्रामीणों की मौजूदगी में बाजार की मुख्य सड़क की नापी की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, फुलबरिया बाजार की मुख्य सड़क का लगभग एक किलोमीटर का हिस्सा पूरी तरह अतिक्रमण की चपेट में है। जगह-जगह से सड़क क्षतिग्रस्त होने और अवैध कब्जों के कारण बाजार में आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे यात्रियों, राहगीरों और स्थानीय व्यापारियों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।मौके यह भी पढ़ें- किशनगंज : फुलबरिया बाजार में सड़क की नापी के बाद ...