भागलपुर, अप्रैल 1 -- किशनगंज : पौआखाली में हनुमान महोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा इलाका पौआखाली, एक संवाददाता। बुधवार को पौआखाली में हनुमान महोत्सव के अवसर पर बुधवार को आस्था, उत्साह और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। महावीर मंदिर परिसर से निकली भव्य शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भगवान श्रीराम, बजरंगबली और जय श्रीराम के गगनभेदी नारों से पूरा पौआखाली क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। शोभायात्रा को लेकर सुबह से ही मंदिर परिसर और बाजार क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। सुबह विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना और हनुमान चालीसा पाठ के बाद शोभायात्रा की शुरुआत की गई। सबसे आगे भगवा ध्वज लिए युवक चल रहे थे, जबकि उनके पीछे भगवान हनुमान की आकर्षक झांकियां, डीजे पर बजते भक्ति ग...