भागलपुर, अप्रैल 13 -- पोठिया से गोपाल चौधरी की रिपोर्ट पोठिया प्रखंड में भारतीय जनगणना 2027 के सफल संचालन को लेकर चयनित जनगणना कर्मियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार, से शुरू हो गया है। आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड प्रशाशन पोठिया के तत्वावधान में किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस प्रशिक्षण में कुल 637 कर्मियों को चार चरणों में प्रशिक्षित किया जाना है। इनमें 497 प्रगणक,80 पर्यवेक्षक, 50 अतिरिक्त प्रगणक (रिजर्व) तथा 8 पर्यवेक्षक (रिजर्व) शामिल हैं। प्रशिक्षण के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड अंतर्गत दो प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए गए हैं। यहां विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा जनगणना से संबंधित सभी आवश्यक प्रक्रियाओं, प्रपत्रों के सही उपयोग, डाटा संकलन की विधि तथा डिजिटल माध्यमों के उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.