भागलपुर, जून 12 -- किशनगंज से गोपाल चौधरी की रिपोर्ट पोठिया निज संवाददाता । शुक्रवार को अहले सुबह पोठिया थाना क्षेत्र के डुबानोची पंचायत के बौद्धिगच्छ गांव के बाइक सवार एक युवक की मौत पश्चिम बंगाल स्थित ललबाड़ी चौक के समीप बस की चपेट में आने से हो गई। बाइक पर दो युवक सवार थे। दोनों युवक अपने घर से पेट्रोल भरवाने बंगाल स्थित एक पेट्रोल पंप जा रहे थे।बस कोलकोता से आ रही थी। जिससे टीशन सिंह (34 ) पिता पंचलाल सिंह की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।जबकि बाइक पर सवार दूसरा व्यक्ति सुरेन्द्र सिंह (45) पिता आसी लाल सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे परिजनो द्वारा इलाज के लिए तत्काल पश्चिम बंगाल स्थित माटीगारा के एक निजी नर्सिंग होम ले जाया गया। जहां घायल का इलाज जारी है। परिजनो के अनुसार घायल व्यक्ति की स्थिति भी गंभीर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...