भागलपुर, जनवरी 2 -- पोठिया। निज संवाददाता। पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, अर्राबाड़ी के सौजन्य से शुक्रवार को 88 वीं किसान संवाद एवं पशुचिकित्सा शिविर का आयोजन धुमनिया, रायपुर पंचायत, पोठिया में किया गया। इस कार्यक्रम की आयोजिका डॉ. रिचा अरोड़ा ने मौके पर जानकारी देते हुए बताया कि किसान संवाद एवं पशुचिकित्सा शिविर का आयोजन महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ. चंद्रहास के दिशा-निर्देशन में किया गया। इसका उद्देश्य पशुपालकों के द्वार पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना एवं पशुपालन से संबंधित समस्या से अवगत होकर उसके निराकरण का प्रयास करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...