भागलपुर, मार्च 28 -- बिशनपुर। निज संवाददाता कोचाधामन प्रखंड मुख्यालय के सभागार में शनिवार को प्रखंड प्रमुख निशात परवीन की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कोचाधामन के एआईएमआईएम विधायक मो सरवर आलम बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान बैठक में विभिन्न विभागों में चल रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए संबंधित विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क,नल जल,बिजली, मनरेगा,आपूर्ति, आइसीडीएस, कृषि,प्रखंड अंचल व अन्य विभागों पर चल हुई। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने लोगों को नल जल योजनाओं का लाभ समुचित रूप से नहीं मिलने की शिकायत की। वहीं डेरामारी पंचायत के मुखिया मो शाहबाज ने कहा कि क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्र समुचित रूप से नहीं चल रहा है,केंद्र से बच्चों को समुचित रूप ...