भागलपुर, दिसम्बर 25 -- ठाकुरगंज, निज संवाददाता। ठाकुरगंज शहर के वार्ड संख्या तीन स्थित सेंट फ्रांसिस चर्च में गुरुवार को क्रिसमस डे के अवसर पर प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। गिरजाघर को रंगीन रोशनी, झालरों और सजावटी चित्रों से सजाया गया था। नगर पंचायत क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों से भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालुओं ने चर्च पहुँचकर मोमबत्तियां जलाईं और प्रभु यीशु को याद किया। संध्या समय गिरजाघर परिसर में मेला जैसा दृश्य था। धर्मावलंबियों ने देश और विश्व में शांति, समृद्धि एवं सद्भावना की कामना करते हुए विशेष प्रार्थनाएं कीं। "जिंगल बेल, जिंगल बेल..." की धुन पर झूमते हुए लोगों ने केक काटकर क्रिसमस का उल्लास मनाया। फादर जॉन होरो ने बताया कि ईसाई समुदाय हर वर्ष 25 दिसंबर को प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन विशेष श्रद्धा व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.