भागलपुर, दिसम्बर 13 -- दिघलबैंक। एक संवाददाता सीमावर्ती क्षेत्र के धनतोला डोरिया सड़क पर शनिवार को दो बाइक की आमने सामने टक्कर में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दुर्घटना शनिवार अपराह्न करीब ढाई बजे धनतोला डोरिया सड़क पर बॉर्डर के समीप मोड़ पर हुई, जहां तेज रफ्तार में आ रही दो मोटरसाइकिलें आपस में टकरा गईं।दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दिघलबैंक लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।घायलों की पहचान रामानंद रॉय, मनोज मरैया एवं सुबोल हेम्ब्रम तीनों मुलाबाड़ी निवासी के रूप में की गई है। इनमें सुबोल हेम्ब्रम की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.