भागलपुर, अगस्त 12 -- ठाकुरगंज से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट ठाकुरगंज । 'वंदे मातरम' और 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत बुधवार को 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, ठाकुरगंज की ओर से भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। गांधी मैदान से प्रखंड कार्यालय तक निकली रैली में करीब दो हजार लोगों ने हिस्सा लिया। रैली में हाथों में तिरंगा लिए छात्र-छात्राओं, युवाओं, ग्रामीणों और स्थानीय नागरिकों ने 'वंदे मातरम', 'भारत माता की जय' और 'हर घर तिरंगा' के नारों से शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। रैली का शुभारंभ ठाकुरगंज विधायक गोपाल अग्रवाल ने किया। मौके पर बीडीओ आशीष कुमार, 19वीं वाहिनी एसएसबी के कार्यवाहक कमांडेंट एम. ब्रोजेन सिंह, एसएसबी के अधिकारी व जवान, प्रखंड के अधिकारी, एनसीसी कैडेट, जीविका दीदियां, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, जनप्रतिनिधि एवं बड़...