भागलपुर, मई 3 -- किशनगंज से शैलेश ओझा की रिपोर्ट जिले के सभी थाना में रविवार को दागी एवं गुंडा परेड करवाया गया।एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर यह प्रकिया की गईं। जिसमें जिले के सभी थाना में थानाध्यक्ष व संबंधित थाना के पुलिस पदाधिकारियों की मौजूदगी में गुंडा परेड करवाया गया।दागी व गुंडा परेड में पुलिस द्वारा बदमाशों नकेल कसने के लिए एक विशेष प्रक्रिया की जाती है।जिसके तहत थाना में दर्ज गंभीर कांड के आरोपी के वर्तमान गतिविधियों की पड़ताल की जाती है।एसपी संतोष कुमार ने इस प्रक्रिया को नियमित किए जाने का निर्देश सभी थानाध्यक्ष को दिया है। यह भी पढ़ें- किशनगंज: ट्रैफिक डीएसपी ने चौकीदारी परेड का किया अवलोकन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...