भागलपुर, मार्च 21 -- टेढ़ागाछ । एक संवाददाता किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार देर रात आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचा दी। अचानक बदले मौसम ने कुछ ही मिनटों में पूरे इलाके की स्थिति बिगाड़ दी। तेज हवाओं और बारिश के कारण जहां सैकड़ों कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो गए, वहीं हजारों एकड़ में लगी मक्के सहित अन्य फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गईं। इस प्राकृतिक आपदा ने किसानों और आम जनजीवन को गहरे संकट में डाल दिया है।प्रखंड के कई गांवों में तेज हवा के झोंकों से कच्चे घर धराशायी हो गए। सुहिया गांव में हलेश्वर ऋषिदेव और विनोद ऋषिदेव का घर पूरी तरह गिर गया, जिससे उनके परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं। इसके अलावा कई अन्य परिवारों के घरों को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है, जिससे उनके सामने रहने और जीवन-यापन की गंभ...