भागलपुर, मार्च 18 -- किशनगंज। एक संवाददाता इंदौर में भीषण आग लगने की घटना में किशनगंज के 6 लोगों की मौत हो गई। जिसमें विजय सेठिया, उनकी पत्नी, उनकी बेटी, नतनी एवं भतीजा कार्तिक सेठिया शामिल है। यह घटना मकान में आग लगने के कारण घटी, जिससे परिवार के सदस्य बाहर नहीं निकल पाए और अंदर ही फंस गए। यह हादसा बुधवार की अहले सुबह की बताई जाती है। मिली जानकारी के अनुसार विजय सेठिया करीब एक महीना से इलाज के दौरान इंदौर में थे और उनके साथ उनकी पत्नी भी थी जबकि दो दिन पहले किशनगंज से विजय सेठिया की बेटी उनकी नतनी एवं उनका भतीजा कार्तिक सेठिया उनसे मिलने के लिए मंगलवार की रात इंदौर पहुंचे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...