भागलपुर, अक्टूबर 3 -- किशनगंज से अवधेश झा की रिपोर्ट जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने शनिवार को अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय 2 उच्च विद्यालय, महेशबथना, किशनगंज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में विद्यालय परिसर में ही विद्यालय संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान विद्यालय के सुचारू संचालन, शैक्षणिक व्यवस्था, छात्राओं की आवासीय एवं मूलभूत सुविधाओं, आधारभूत संरचना तथा छात्राओं के सर्वांगीण विकास से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। उन्होंने स्वयं छात्राओं से संवाद कर उनकी पढ़ाई, ...