किशनगंज : डीएम, एसपी का ईवीएम वेयर हाउस का संयुक्त निरीक्षण
भागलपुर, अगस्त 8 -- किशनगंज से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट जिला निर्वाचन पदाधिकारी - सह- जिला पदाधिकारी नवीन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार द्वारा पुरानी अनुमंडल कार्यालय किशनगंज के समीप अवस्थित ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का संयुक्त रूप से मासिक निरीक्षण किया गया । ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था हेतु सीसीटीवी कैमरा, सुरक्षा गार्ड की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है । साथ ही साफ सफाई की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है ।इस अवसर पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि गण उपस्थित थें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.